Love Affair Sriganganagar News : तीन महीने की शादी, खौफनाक अंत! ,श्रीगंगानगर हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा, रिश्तों की हत्या ने हिलाया राजस्थान, पत्नी बनी कातिल, चाचा रवि बोले – “मेरी भतीजी को भी फांसी दो”

Hemant Singh
2 Min Read

Love Affair Sriganganagar News ; श्रीगंगानगर जिले के रावला थाना क्षेत्र में सामने आया आशीष हत्याकांड अब रिश्तों की सबसे खौफनाक मिसाल बन गया है. जिस मामले को पहले सड़क दुर्घटना बताया जा रहा था, वही जांच में एक पूर्व नियोजित हत्या निकला. पुलिस के अनुसार, मृतक की पत्नी अंजलि ने अपने प्रेमी संजय और दो अन्य युवकों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया.

यह घटना गांव 1KLM की सुनसान सड़क पर हुई, जहां आशीष को रात की सैर के बहाने ले जाया गया. वहां पहले से मौजूद आरोपियों ने हमला कर उसकी हत्या कर दी और शव को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश की गई.

जांच में खुला पूरा षड्यंत्र

पुलिस को घटनास्थल पर मिले सबूतों और अंजलि के बयानों में विरोधाभास से शक हुआ. तकनीकी जांच और पूछताछ के बाद मामला साफ हुआ कि हत्या पूरी योजना के तहत की गई थी. पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है.

चाचा रवि का बयान: “ऐसे अपराध की माफी नहीं होनी चाहिए”

इस हत्याकांड के बाद मृतक परिवार में गुस्सा और आक्रोश है. अंजलि के चाचा रवि ने सार्वजनिक रूप से कहा कि “मेरी भतीजी भी दोषी है, उसे भी फांसी मिलनी चाहिए.” उन्होंने चारों आरोपियों के लिए कठोरतम सजा की मांग की है और इसे रिश्तों के साथ सबसे बड़ा धोखा बताया.

इलाके में दहशत, रिश्तों पर उठे सवाल

तीन महीने पहले हुई शादी के बाद ऐसी निर्मम घटना सामने आने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर भरोसे के रिश्ते इतने कमजोर कैसे हो गए. पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और चार्जशीट की तैयारी की जा रही है.

Share This Article
Leave a Comment